spot_img

भोपाल की सड़कें बनी शराबियों का नया अड्डा, अहाते बंद, लेकिन नशा अब सरेआम

राजधानी भोपाल में सरकार के अहाते बंद करने के फैसले के बाद एक नई और गंभीर समस्या सामने आई है। अब शहर की प्रमुख सड़कें ही शराबियों के लिए बार बनती जा रही हैं। शराब दुकानों के बाहर गिलास, बोतलें, नमकीन के पाउच और खुलेआम पीते लोग एक आम दृश्य बन चुका है।

अहाते बंद हुए, सड़कें बन गईं ‘पार्टी ज़ोन’

सरकार ने 2023 में प्रदेशभर के शराब दुकानों से जुड़े अहाते (पीने के स्थान) बंद कर दिए थे। मंशा थी की शराब सार्वजनिक स्थानों पर नहीं पी जाये। लेकिन अब तस्वीर उलटी हो गई है। लोग अब दुकानों के बाहर ही ज़मीन पर बैठकर, सरेआम शराब का सेवन कर रहे हैं।

ज़मीनी हकीकत देखी जाए तो अप्सरा टॉकीज, सुभाष नगर, बरखेड़ा, पिपलानी, कस्तूरबा, कोलार रोड और होशंगाबाद रोड जैसे इलाकों में खुलेआम शराबखोरी देखी गई।

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई, कुछ भागे, कुछ घरों में छुप गए।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस बारे में डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा “इस पर आबकारी विभाग से जल्द बात करेंगे। सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

लेकिन अब सवाल उठता है की राजधानी में जहाँ आम नागरिक शांति, सुरक्षा और साफ़-सुथरे माहौल की अपेक्षा करता है, वहाँ यह सार्वजनिक शराबखोरी सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाजिक अनुशासन की भी कड़ी परीक्षा बन चुकी है।

सरकार की नीति भले ही सही हो, लेकिन जब तक ज़मीन पर सख्ती नहीं होगी, तब तक सड़कें ऐसे ही मयखाने बनी रहेंगी।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में अब मिलेगी MRI और CT स्कैन की सुविधा

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे