शादी का मंडप सजा था, रिश्तेदार और मेहमान मौजूद थे, और दूल्हा मंगलसूत्र पहनाने ही वाला था। तभी दुल्हन ने एक ऐसा बयान दे दिया जिससे सभी हैरान रह गए। दुल्हन पल्लवी ने मंडप में सबके सामने विवाह से इनकार करते हुए कहा कि वह किसी और से प्यार करती है, और फिर अपने प्रेमी के साथ पुलिस सुरक्षा में विवाह स्थल से निकल गई।

मंडप में रुकवाई शादी
यह चौंकाने वाली घटना कर्नाटक के हासन जिले के श्री अदिचुंचनगिरी कल्याण मंटप में हुई, जहां पल्लवी और दूल्हा वेणुगोपाल की शादी की रस्में चल रही थीं। जैसे ही दूल्हा पल्लवी को मंगलसूत्र पहनाने के लिए आगे बढ़ा, पल्लवी ने सबको रोकते हुए कहा कि वह किसी और से प्यार करती है और यह शादी नहीं कर सकती।
कमरे में बंद हो गई दुल्हन
शादी से इनकार करने के बाद पल्लवी एक कमरे में चली गई और खुद को बंद कर लिया। परिजनों और रिश्तेदारों के लाख मनाने पर भी वह बाहर नहीं आई। अंततः पुलिस मौके पर पहुंची और पल्लवी को सुरक्षा प्रदान करते हुए उसे प्रेमी के साथ बाहर ले गई।
Karnataka: Bride Pallavi refused to marry at the last moment, saying she loves someone else.She walked out of the wedding venue with her lover under police protection pic.twitter.com/6JbaeHhd2z
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 24, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ‘घर के क्लेश’ नाम के एक यूजर ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक 1.26 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बटी हुई हैं:
- एक यूजर ने लिखा, उसने परंपराओं की जगह अपनी खुशी को चुना, लेकिन यह फैसला पहले ले सकती थी।
- दूसरे ने कहा, दूल्हे और उसके परिवार का अपमान नहीं होना चाहिए था।
- तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, भारतीय माता-पिता के लिए बेटी की खुशी से ज्यादा परंपराएं अहम होती हैं।
दूल्हा और दोनों परिवार सदमे में
दूल्हा वेणुगोपाल, जो कि एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, इस घटनाक्रम से बेहद आहत हैं। परिवारवालों के साथ-साथ मेहमान भी इस नाटकीय मोड़ से स्तब्ध और व्यथित हो गए। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन ऐन वक्त पर पल्लवी का फैसला दोनों परिवारों के लिए गहरा झटका बन गया।
एटीएम में गड़बड़ी से निकले 100 की जगह 500 के नोट, लोगो ने उड़ाए लाखो


