More
    spot_img
    होमBizarreपापा की परी बनी आशिकी की शिकार, मम्मी ने कूट-कूटकर उतारा इश्क...

    पापा की परी बनी आशिकी की शिकार, मम्मी ने कूट-कूटकर उतारा इश्क का भूत

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चटपटा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बात करते हुए मम्मी के इन्वेस्टिगेशन में रंगे हाथों पकड़ी जाती है। फिर जो होता है, उसे देखकर पूरा इंटरनेट पेट पकड़कर हंस रहा है। यह वीडियो इश्क, इमोशन और तगड़ा इन-हाउस एक्शन का ज़बरदस्त कॉम्बो है।

    वीडियो की शुरुआत होती है एक लड़की से, जो अपने प्रेमी से फोन पर चुपचाप बातें कर रही होती है, शायद वही तुमने खाना खाया?, मिस कर रहा हूं, आई लव यू वाला रूटीन। तभी एंट्री होती है मम्मी की, जो फिल्मी विलेन की तरह नहीं, बल्कि बेहद सधे अंदाज़ में कहती हैं, फोन स्पीकर पर रखो बेटा। फिर जो हुआ, वो इंटरनेट पर धमाका बन गया।

    मम्मी ने छीना फोन, फिर आई चप्पल की धुनाई

    जैसे ही लड़की कांपते हाथों से फोन स्पीकर पर रखती है, उधर से बॉयफ्रेंड रोमांस भरे अंदाज़ में पूछता है, खाना खा ली तुम? मम्मी तुरंत फोन छीनकर जवाब देती हैं, नहीं खाई है, तू आकर खिला देगा? इतना सुनना था कि लाइन कट जाती है, और असली सीन शुरू होता है।

    सिर्फ 20 रुपये में लाखो का सरकारी बीमा, जानें सरकार की इस अनोखी योजना के बारे में

    फोन बंद, मम्मी ऑन फायर! चप्पल लेकर बेटी की ऐसी कुटाई शुरू होती है कि इंस्टाग्राम के सारे डायलॉग फेल पड़ जाएं। मां ने अपनी पापा की परी को ऐसा कूटा कि सारा आशिकाना भूत उतर गया।

    इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़

    वीडियो को @Abeyaaryashi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए हैं:

    • एक यूजर ने लिखा, मुझे तो कई बार पकड़ा गया, लेकिन कभी मारा नहीं गया। सौभाग्यशाली हूं।
    • दूसरे यूजर का कहना, आगे जाकर यही मम्मी बोलेंगी, कोई अच्छा लड़का हो तो बता देना।
    • तीसरा यूजर हँसी में कहता है, इतनी खुशी मुझे आज तक किसी रिजल्ट में नहीं हुई।

    नसीहत भरी हंसी

    इस वीडियो ने एक ओर जहां लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया है, वहीं यह पारिवारिक संवाद और भरोसे की अहमियत पर भी हल्का-फुल्का संकेत दे रहा है। मगर सबसे बड़ी सीख, मम्मी से छुपकर आशिकी करने की कोशिश ना करें, वरना चप्पल तैयार है।

    नोट: वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि भले न हो पाई हो, लेकिन इसमें दिखाई गई मम्मी की स्पीड ने सोशल मीडिया पर कॉमेडी का तूफान जरूर ला दिया है।

    लखनऊ की सड़कों पर ‘चप्पल वाला प्यार’, पुलिस ने लिया संज्ञान

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे