More
    spot_img
    होमGovernment Schemesपढ़ाई के लिए मिल रहे हैं 1.25 लाख रुपये, फ्री लैपटॉप और...

    पढ़ाई के लिए मिल रहे हैं 1.25 लाख रुपये, फ्री लैपटॉप और फीस, जानिए कैसे करें आवेदन

    सरकार ने बच्चो की पढाई में सुधार लाने के लिए बहुत सी योजनाए चला रखी है उन्ही योजनाओ में से पीएम यशस्वी योजना (PM YASASVI Yojana) आर्थिक रूप से कमजोर OBC, EBC और DNT वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए एक वरदान बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक छात्रों को विभिन्न स्तरों पर शानदार स्कॉलरशिप और सुविधाएं दी जाती हैं।

    क्या मिलता है इस योजना में?

    • 1.25 लाख तक स्कॉलरश‍िप (टॉप क्लास एजुकेशन के तहत)
    • कॉलेज की फीस ₹2 लाख तक
    • पायलट कोर्स के लिए ₹3.72 लाख तक
    • रहने और खाने के लिए ₹3000/महीना
    • किताबों के लिए ₹5000/साल
    • लैपटॉप के लिए ₹45,000 तक

    योजना के उद्देश्य

    OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और आर्थिक बोझ से मुक्ति देना। योजना की 5 प्रमुख श्रेणियां

    1. प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप (9वीं-10वीं के लिए ₹4000/वर्ष)
    2. पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप (कॉलेज के अनुसार ₹5,000 से ₹20,000 तक)
    3. टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन स्कीम (9वीं–12वीं तक ₹75,000–₹1,25,000)
    4. टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन स्कीम
    5. हॉस्टल निर्माण योजना

    पात्रता

    • भारत का नागरिक होना चाहिए
    • परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम
    • छात्र OBC, EBC या DNT कैटेगरी का हो
    • अधिकतम दो बच्चों को ही लाभ
    • अगर अन्य स्कॉलरशिप ली है तो एक छोड़नी होगी

    कैसे करें आवेदन?

    1. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर जाएं
    2. New Registration करें
    3. Login करके आवेदन फॉर्म भरें
    4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
    5. स्कूल और राज्य स्तर पर ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा

    जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
    • जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता विवरण

    महत्वपूर्ण बातें

    • स्कॉलरशिप सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है
    • पैसा हर साल 15 अगस्त से पहले ट्रांसफर किया जाता है
    • 30% स्कॉलरशिप छात्राओं के लिए आरक्षित है
    • फेल होने या कोर्स दोहराने पर स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी

    पीएम यशस्वी योजना न केवल आर्थिक सहारा देती है, बल्कि हजारों छात्रों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने का मौका भी देती है। अगर आप योग्य हैं, तो इस योजना का लाभ उठाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।

    आवेदन करें आज ही!

    ST SC OBC Scholarship Yojana 2025: छात्रों को मिलेंगे 48,000 रुपए

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे