उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कटघर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा मोहल्ले में रविवार को 22 वर्षीय युवक को चलती बाइक पर अचानक हार्ट अटैक आया और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। हैरान कर देने वाली यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बुलेट पर निकला था काम से
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान हंजला पुत्र गुलजार के रूप में हुई है, जो भेंड़ा वाली गली का निवासी था। हंजला अपने घर से बुलेट बाइक पर किसी ज़रूरी काम के लिए निकला था। जैसे ही वह पचपेड़ा मस्जिद के पास पहुंचा, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा जाती है और वह नीचे गिरकर तड़पने लगता है।
राहगीरों ने की जान बचाने की कोशिश
स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। किसी ने सीपीआर दिया, तो किसी ने पानी के छींटे मारे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी सांसें थम गईं।
परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे बदहवासी की हालत में मौके पर पहुंचे। मंगलवार को जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया, तब घटना की भयावहता को देखकर हर कोई सन्न रह गया।
जयमाला में मस्ती पड़ी भारी, दूल्हे के दोस्त की हरकत पर भड़की दुल्हन, किया चौकाने वाला काम
कभी नहीं हुई कोई शिकायत
परिवार ने बताया कि हंजला को कोई भी पूर्व स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ था और अपने पिता गुलजार के साथ पीतल के कारोबार में मदद करता था। हंजला अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था – दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई अब उसकी कमी को महसूस कर रहे हैं। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता
गौरतलब है कि कोरोना के बाद से युवाओं में अचानक हार्ट अटैक से मौत की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। कभी शादी में डांस करते हुए, कभी जिम में एक्सरसाइज़ करते समय, और अब बाइक चलाते वक्त ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। यह घटना भी इसी कड़ी में एक और चेतावनी है कि दिल की सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
कैमरे में कैद बर्बरता: डॉक्टर ने बुज़ुर्ग मरीज को अस्पताल से बाहर घसीटा, किया अपमान!
Tags : – Heart Attack News in Hindi, Heart Attack News


