More
    spot_img
    होमNewsपानी पीते-पीते आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुआ अंतिम पल, परिवार...

    पानी पीते-पीते आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुआ अंतिम पल, परिवार में मातम

    गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवक ऋषभ गांधी की दुकान में बैठे-बैठे हार्ट अटैक से मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। महज 5 दिन पहले ही उनकी सगाई हुई थी और अब घर में शादी की तैयारियों की जगह मातम पसरा हुआ है।

    पानी पीने के दौरान आया दौरा

    घटना गुरुवार शाम की है जब ऋषभ गांधी अपनी कपड़े की दुकान पर जीजा और दोस्तों के साथ बैठे बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्हें प्यास लगी और वे पानी की बोतल उठाकर ढक्कन खोलने लगे, लेकिन तभी अचानक उनके हाथ-पांव सुन्न पड़ने लगे और वे कुर्सी पर ही धीरे-धीरे लुढ़क गए।

    वहां मौजूद लोगों को पहले कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो सीपीआर देने की कोशिश की गई। तुरंत स्वास्थ्य खराब होने की सूचना घरवालों को दी गई और उन्हें कुर्सी से उठाकर लिफ्ट के माध्यम से नीचे पार्किंग में लाया गया, जहां से पास के निजी अस्पताल ले जाया गया।

    अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उन्हें तीव्र हार्ट अटैक आया था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिजनों और होने वाली दुल्हन के परिवार में शोक की लहर फैल गई है।

    यह घटना न केवल एक नवयुवक की असमय मृत्यु को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि किस तरह खुशियों से भरे परिवार में अचानक मौत की दस्तक सब कुछ बदल सकती है। एक ओर जहां सगाई के बाद घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब उसी घर में अर्थी उठाने की तैयारी की जा रही है।

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को आया हार्ट अटैक, ट्रेन में चिकित्सा सुविधा नहीं होने पर भड़का आक्रोश

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे