More
    spot_img
    होमKarnatakaकर्नाटक के स्कूल में 8 वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मृत्यु

    कर्नाटक के स्कूल में 8 वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मृत्यु

    कर्नाटक के चामराजनगर के सेंट फ्रांसिस स्कूल से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा, 8 वर्षीय तेजस्विनी की अचानक हार्ट अटैक से दुखद मौत हो गई। सुबह तक पूरी तरह स्वस्थ दिख रही तेजस्विनी स्कूल में अचानक बेहोश हो गई और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    तेजस्विनी के माता-पिता ने रोज की तरह उसे सुबह स्कूल भेजा था, लेकिन यह उनके लिए अंतिम विदाई साबित हुई। घटना के दौरान, तेजस्विनी अपनी किताब शिक्षक को दिखाने के लिए उठी थी जब अचानक वह बेहोश हो गई। वहा मौजूद शिक्षक ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर प्रभाकरण ने बताया कि तेजस्विनी सुबह स्वस्थ थी, लेकिन इस दुखद घटना ने पुरे स्कूल में दुःख का माहोल है।

    डॉक्टरों ने भी पुष्टि की कि तेजस्विनी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, जो आमतौर पर वयस्कों को प्रभावित करता है, लेकिन इस बार इस मासूम बच्ची की जान ले गया।

    तेजस्विनी के माता-पिता, जिन्होंने अपनी बेटी को एक उज्ज्वल भविष्य देने के सपने के साथ निजी स्कूल में भेजा था, इस दुखद घटना से पूरी तरह टूट गए हैं। उनकी बेटी के सपनों और उनकी उम्मीदों का अंत इस अचानक हुई त्रासदी के साथ हो गया।

    14 वर्षीय रस्साकशी खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मृत्यु, ग्रामीणों में शोक की लहर

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे