More
    spot_img
    होमNews25 वर्षीय वकील की अचानक मौत, कचहरी में चलते-चलते आया हार्ट अटैक

    25 वर्षीय वकील की अचानक मौत, कचहरी में चलते-चलते आया हार्ट अटैक

    लखनऊ की सरोजनी नगर तहसील में सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जब 25 वर्षीय युवा वकील अभिषेक सिंह उर्फ पवन की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। अभिषेक अपने साथी वकील के साथ तहसील परिसर में पैदल जा रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया और वे दीवार से टकराकर ज़मीन पर गिर पड़े। साथी ने उन्हें तुरंत संभालने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक बेहोश हो चुके थे।

    घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसजीपीजीआई के इमरजेंसी विभाग के प्रभारी डॉ. तन्मय के अनुसार, अभिषेक को ‘ब्रॉट डेड’ अवस्था में लाया गया था और ECG में कोई हार्टबीट नहीं मिली।

    परिवार के मुताबिक, अभिषेक को कोई पूर्व स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। वह बंथरा थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास रहते थे और हाल ही में तहसील में वकालत की शुरुआत की थी। उनकी शादी की बातचीत चल रही थी और जनवरी 2026 में विवाह की योजना थी।

    अभिषेक की असामयिक मृत्यु से परिवार और साथी वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर एक और गंभीर सवाल खड़ा करती है।

    DJ की तेज़ आवाज के बीच 14 वर्षीय लड़की की मौत, ऐसे हुआ ये हादसा

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे