More
    spot_img
    होमNewsRCB की जीत पर जश्न मनाते हुए युवक को पड़ा दिल का...

    RCB की जीत पर जश्न मनाते हुए युवक को पड़ा दिल का दौरा, फिर हुई अनहोनी

    Heart Attack News : IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत पर जश्न एक परिवार के लिए गहरे दुख में बदल गया। बेलगावी ज़िले के मूदालगी तालुक के आवराड़ी गांव में 25 वर्षीय युवक मंजीनाथ कुम्भार की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंजीनाथ RCB की जीत का जश्न मनाते हुए गांव में एक ट्रैक्टर पर तेज़ आवाज़ वाले गाने पर नाच रहे थे। जैसे ही उन्होंने नाचते हुए एक किक मारी, वह अचानक ट्रैक्टर पर ही गिर पड़े और बेहोश हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जश्न की रात मातम में बदली

    3 जून की रात को बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में RCB की जीत का जश्न मनाया गया। विराट कोहली और उनकी टीम 18 साल बाद जीते थे जिसका लोगो ने सड़कों पर झंडे और नारों के साथ जश्न मनाया।

    विशेषज्ञों की चेतावनी

    हाल के दिनों में युवा उम्र में दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक उत्साह, शारीरिक तनाव और तेज़ संगीत/ध्वनि जैसे कारक अचानक कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकते हैं, विशेषकर उन लोगों में जिनकी हृदय स्थिति पहले से ठीक नहीं होती या जो कोविड संक्रमण से गुजर चुके होते हैं।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे।

    शादी के मंडप में दूल्हे को रोककर बोली दुल्हन, मैं किसी और से प्यार करती हूं, फिर हुआ यह

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे