More
    spot_img

    अशोका गार्डन का नाम होगा अब राम बाग, हमीदिया-हबीबगंज के नाम भी बदलेंगे

    Bhopal News – राजधानी भोपाल में नगर निगम ने नाम बदलने का अभियान तेज कर दिया है। अशोका गार्डन का नाम अब ‘राम बाग’ कर दिया गया है। इसके साथ ही हमीदिया कॉलेज, हमीदिया अस्पताल और हबीबगंज सहित कई संस्थानों और इलाकों के नाम बदलने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।

    नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि यह कदम गुलामी के प्रतीकों को हटाकर भोपाल को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए उठाया गया है। मेयर इन काउंसिल (MIC) में प्रस्ताव पारित कर अशोका गार्डन का नाम बदल दिया गया है।

    यह शहर अब विदेशी नामों से नहीं, भारतीय परंपराओं और मूल्यों से पहचाना जाएगा – किशन सूर्यवंशी

    उन्होंने बताया कि पूर्व नवाब हमीदुल्लाह खान, जो पाकिस्तान में विलय के पक्ष में थे, उनके नाम से जुड़े स्थलों का नाम बदलना जरूरी है।

    अब तक क्या बदला:

    • अशोका गार्डन – राम बाग
    • अन्य नामों के बदलाव पर विचार जारी

    नगर निगम इसे शुद्धिकरण अभियान बता रहा है, जबकि विपक्ष इसे राजनीति से प्रेरित कदम कह रहा है।

    वर्दी का रौब! भोपाल में ASI ने युवक को बेरहमी से पीटा, युवती के पेट में मारा मुक्का

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे