More
    spot_img
    होमNewsएक बाइक पर 7 युवक, बिना हेलमेट मस्ती करते दिखे, वीडियो वायरल

    एक बाइक पर 7 युवक, बिना हेलमेट मस्ती करते दिखे, वीडियो वायरल

    मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सड़क सुरक्षा का खुलेआम मज़ाक बनाने का मामला सामने आया है। शहर की सबसे व्यस्त और संवेदनशील सड़कों में गिनी जाने वाली VIP रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सात युवकों के बैठकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बिना हेलमेट बाइक पर सवार हैं और ट्रैफिक के बीच लहराते हुए, हंसते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस लापरवाही ने न सिर्फ उनकी जान खतरे में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे बाकी लोगों के लिए भी बड़ा जोखिम पैदा कर दिया।

    वीडियो में क्या दिखा?

    वायरल क्लिप में युवक एक ही बाइक पर ठूंस-ठूंस कर बैठे नजर आ रहे हैं। किसी के सिर पर हेलमेट नहीं है और बाइक ट्रैफिक के बीच टेढ़ी-मेढ़ी चलती दिखती है। वीडियो में यह भी देख सकते है की पीछे बैठे युवक कैमरे की तरफ हाथ हिलाते और इशारे करते नजर आते हैं।

    वीआईपी रोड जैसी जगह पर इस तरह की हरकत को लोग सीधा मौत को न्योता बता रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

    वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का पारा चढ़ गया। कई लोगों ने इसे खतरनाक पागलपन बताया तो कुछ ने सवाल उठाया – ऐसे समय पुलिस कहां थी?

    लोगों ने मांग की कि युवकों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे कोई ऐसा स्टंट करने की हिम्मत न करे।

    ट्रैफिक पुलिस हरकत में

    मामले के तूल पकड़ने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। अधिकारियों के मुताबिक-

    • CCTV फुटेज खंगाली जा रही है
    • बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया जा रहा है
    • युवकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी है

    पुलिस ने यह भी कहा कि इस तरह की हरकतें ट्रैफिक नियमों के हिसाब से गंभीर अपराध मानी जाती हैं।

    ऐसे स्टंट पर क्या हो सकती है कार्रवाई?

    ट्रैफिक नियमों के तहत इस तरह के खतरनाक स्टंट में:

    • भारी चालान
    • लाइसेंस सस्पेंड/रद्द
    • वाहन जब्ती
    • गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई तक की संभावना

    (फाइनल कार्रवाई पहचान होने के बाद तय होगी।)

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे