More
    spot_img

    डंपर से कुचलवा देंगे – भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष को धमकियां

    Bhopal News – जिले में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा उठाने के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने इस संबंध में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को एक लिखित शिकायत सौंपी और गनमैन की सुरक्षा की मांग की।

    जाट ने बताया कि उन्होंने 11 जुलाई को जिला पंचायत की बैठक में जिले में मुरम के अवैध खनन, खदानों की अनियमितताओं और खनिज विभाग की लापरवाही का मुद्दा उठाया था। इसके बाद से ही खनन माफिया, ठेकेदार और कॉलोनाइज़र लगातार उन्हें धमका रहे हैं।

    “डंपर से कुचलवा देंगे” जैसी धमकियां

    मोहन सिंह जाट के अनुसार, उन्हें सीधे तौर पर धमकाया गया कि “तुझे डंपर से कुचलवा देंगे”। यह धमकी उस समय और गंभीर हो गई जब उन्होंने अवैध कॉलोनियों और पीएचई विभाग के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अनियमितताओं को भी उजागर किया। जाट ने कहा, “मैंने जो मुद्दे उठाए वो जनहित के हैं, लेकिन अब मेरी जान को खतरा है।”

    अवैध खनन पर बैठक में उठाया था सवाल

    जिला पंचायत की बैठक में उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि खनिज खदानों की सीमाओं का उल्लंघन करते हुए खनिज संचालकों ने पौधे उखाड़ दिए, जिन्हें उन्होंने स्वयं रोपित किया था। उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा, “यदि मैं गलत साबित हो जाऊं, तो इस्तीफा देने को तैयार हूं।”

    इसके बाद कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी खदानों के आसपास तार फेंसिंग कराई जाए और नियमों के पालन की जांच की जाए।

    कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें उपाध्यक्ष का आवेदन मिला है और इस पर उचित सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी जल्दी और प्रभावी कार्रवाई करता है।

    वर्दी का रौब! भोपाल में ASI ने युवक को बेरहमी से पीटा, युवती के पेट में मारा मुक्का

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे