More
    spot_img

    भोपाल के वृंदावन ढाबा में खाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठियों से हमला

    भोपाल: शहर के प्रसिद्ध वृंदावन ढाबा एक बार फिर विवादों में घिर गया है। रात दो लोग भोजन के लिए ढाबे पर पहुंचे, लेकिन देर रात होने की वजह से कर्मचारियों ने खाना परोसने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

    विवाद इतना बढ़ गया कि ढाबा कर्मचारियों ने अनुराग नाम के युवक को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को बुरी तरह पीटा जा रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा फैल गया है।

    घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया और पीड़ित द्वारा मिसरोद थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा दी गयी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि वृंदावन ढाबा हाल ही में उपभोक्ता फोरम द्वारा मरी हुई मक्खी मिलने पर जुर्माने का सामना कर चुका है। ऐसे में यह ताजा मामला ढाबे की कार्यशैली और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    मशहूर वृंदावन ढाबा की खिचड़ी में निकली मरी मक्खी, इतना लगा जुर्माना

    Tags : Vrindavan Dhaba Bhopal news, Dispute at Vrindavan Dhaba in Bhopal.

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे