एमडी ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने फरार तस्कर सनव्बर के छोटे भाई शाकिर को गिरफ्तार किया है। उस पर अपने भाई को छिपाने, फरार कराने और आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, सनव्बर सोनिया कॉलोनी ऐशबाग का रहने वाला है और यासीन मछली गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सनव्बर फरार हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि शाकिर ने सनव्बर को भोपाल से बाहर निकलने और छिपने में मदद की थी।
शाकिर भी तस्कर गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब भी सनव्बर की तलाश कर रही है।
मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से शुरू होगी डायल 112 आपात सेवा


