More
    spot_img
    होममध्य प्रदेश के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Madhya Pradesh Latest News in Hindiमेरा बाप नेता है… पड़ोसी की धमकी ने ली एक मां की...

    मेरा बाप नेता है… पड़ोसी की धमकी ने ली एक मां की जान

    हजीरा थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां 30 वर्षीय महिला वर्षा जादौन ने पड़ोसी की धमकियों और धोखेबाजी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले एक दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने पड़ोसी लोकेन्द्र शेखावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

    वर्षा ने सुसाइड नोट में लिखा:

    • लोकेन्द्र ने मुझसे शादी की, एक साल तक साथ रहा, अब साथ छोड़ दिया। उसने धमकी दी कि ‘तेरे पूरे खानदान को खत्म कर दूंगा। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मेरे पापा नेता हैं, मंत्री भी उनके पैर छूता है।’
    • मेरे बेटे और ससुराल वालों को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मैं अब टूट चुकी हूं, बस मेरा बेटा बचा लेना।

    बेटा पास में सोता रहा, मां फांसी पर झूलती रही

    घटना के समय वर्षा का चार साल का मासूम बेटा पास के बिस्तर पर सो रहा था। घर में सिर्फ वही दोनों थे, क्योंकि महिला का पति दिल्ली में नौकरी कर रहा है और ससुर गांव में खेती देखने गए थे।

    जब सोमवार दोपहर तक दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर अंदर वर्षा की लाश पंखे से लटकती मिली।

    पुलिस कर रही जांच

    CSP रोबिन जैन ने बताया कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की पुष्टि और टेक्निकल जांच के बाद आरोपी लोकेन्द्र शेखावत और उसके साथियों पर साजिश, धोखा और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

    न्याय की मांग

    वर्षा की आत्महत्या ने महिला सुरक्षा, समाज में डर और राजनीतिक पहुंच के गलत इस्तेमाल पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन कितना सख्त रुख अपनाते हैं और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।

    भोपाल में 15 से 26 जुलाई तक बंद रहेगी यह सड़क, रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें वैकल्पिक मार्ग

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे