भारत सरकार नागरिकों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करती है। इन्हीं में से एक अत्यंत सस्ती और प्रभावशाली योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) है। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को मात्र 20 रुपये सालाना में 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है?
PMSBY एक केंद्र सरकार द्वारा संचालित दुर्घटना बीमा योजना है, जिसका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों – जैसे श्रमिक, किसान, मजदूर और आर्थिक रूप से वंचित नागरिकों को न्यूनतम प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत, किसी दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी अपंगता होने की स्थिति में बीमा धारक या उसके परिवार को अधिकतम 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
PMSBY के प्रमुख लाभ
- सालाना सिर्फ 20 रूपए के प्रीमियम में दुर्घटना बीमा कवर
- दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण अपंगता होने पर 2 लाख का लाभ
- आंशिक अपंगता की स्थिति में 1 लाख तक की सहायता
- 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के सभी नागरिक पात्र
- बैंक खाते से स्वतः प्रीमियम कटौती (Auto Debit) की सुविधा
- बैंक या डाकघर के बचत खाते से सीधे जुड़कर योजना में नामांकन संभव
प्रीमियम भुगतान कैसे होता है?
इस योजना के तहत बीमा प्रीमियम हर वर्ष 1 जून से पहले ऑटो डेबिट के माध्यम से खाताधारक के बैंक खाते से काट लिया जाता है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बीमा के समय खाते में 20 रूपए की न्यूनतम राशि मौजूद हो।
कैसे करें आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
- अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग साइट पर लॉगिन करें।
- PMSBY नामक विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और नॉमिनी विवरण जोड़ें।
- ऑटो डेबिट की स्वीकृति दें और फॉर्म सबमिट करें।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
- उस बैंक या डाकघर में जाएं जहाँ आपका सेविंग खाता संचालित है।
- https://jansuraksha.gov.in/Forms-PMSBY.aspx से फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें।
- फॉर्म स्वीकार होने के बाद आपको बीमा प्रमाणपत्र और एक पावती स्लिप प्रदान की जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड, जो बैंक खाते से लिंक होना चाहिए
- कोई भी वैध पहचान पत्र – जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट
- बचत खाता – किसी भी बैंक या डाकघर में सक्रिय होना अनिवार्य है
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना उन नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है, जो कम लागत में अधिक सुरक्षा की तलाश कर रहे हैं। यह योजना न केवल आर्थिक जोखिम को कम करती है बल्कि समाज के हर वर्ग को वित्तीय आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करती है। अगर आपने अब तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, तो आज ही अपने नजदीकी बैंक या ऑनलाइन माध्यम से जुड़ें और 20 रूपए के मामूली खर्च में 2 लाख रुपये की सुरक्षा प्राप्त करें।
लागू हुए चेक से जुड़े नए नियम, अब गलती पर लगेगा डबल फाइन और जेल


