More
    spot_img
    होमNewsबहुत जल्दी भोपाल में सड़कों पर उतरेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगी सहूलियत

    बहुत जल्दी भोपाल में सड़कों पर उतरेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगी सहूलियत

    Bhopal News – राजधानी में सार्वजनिक परिवहन की कमी से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अगले दो महीनों में भोपाल में 100 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने जा रही हैं। डीजल बसों के शोर और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से इन बसों को पीएम ई-बस सेवा के तहत लाया जा रहा है।

    नगर निगम के अनुसार, ई-बसें वातानुकूलित होंगी और इनमें CCTV कैमरे, पैनिक बटन और GPS ट्रैकर की सुविधा होगी। पैनिक बटन सीधे पुलिस सर्विलांस सिस्टम से जुड़ा होगा, जिससे आपात स्थिति में यात्री तुरंत मदद मांग सकेंगे। बसों में लगेज रखने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

    बसों के संचालन के लिए चार्जिंग पॉइंट और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से चल रहा है। परियोजना की लागत में 60% राशि केंद्र सरकार और 40% राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि चार्जिंग पॉइंट का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। यह योजना मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2025 के तहत लागू की जा रही है, जिसमें परिवहन कर में छूट और अनुदान की व्यवस्था भी है।

    ई-बसों का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। बसों की खरीद, संचालन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निजी फर्म के पास होगी, जबकि टिकट कलेक्शन अलग एजेंसी द्वारा किया जाएगा। सरकार ने भोपाल में दो बस डिपो निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

    मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से शुरू होगी डायल 112 आपात सेवा

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे