शादी-ब्याह के सीजन में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भरमार रहती है, कभी कोई भावुक कर देता है, तो कभी किसी की मस्ती सबका दिल जीत लेती है। लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो ऐसा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसते-हंसते लोटपोट भी हो रहे हैं।

मामला जयमाला का है, जहां आमतौर पर दूल्हे को मस्ती में उठाकर दुल्हन को माला पहनाने से रोकने की रस्म की जाती है। मगर इस बार यह मज़ाक कुछ ज्यादा ही महंगा पड़ गया।
दूल्हे के दोस्त पर भड़की दुल्हन
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म के लिए तैयार खड़े हैं। माहौल खुशनुमा है, रिश्तेदार और मेहमान इस खूबसूरत पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तभी दूल्हे के दोस्त उसे मस्ती के मूड में उठाने लगते हैं। लेकिन इसी दौरान एक दोस्त दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ाकर उसे पीछे खींचने की कोशिश करता है।
यही हरकत दुल्हन को नागवार गुज़री। गुस्से से तिलमिलाई दुल्हन ने बिना देर किए दूल्हे के दोस्त को वहीं स्टेज पर सबके सामने तमाचे जड़ दिए। एक पल को पूरा पंडाल सन्न रह गया। मगर कुछ ही पलों में यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
View this post on Instagram
लोगो की आई मज़ेदार प्रतिक्रिया
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ranchi_explores नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
यूज़र्स भी इस वीडियो पर चुटीली टिप्पणियाँ कर रहे हैं।
- एक यूज़र ने लिखा, “पहले इसे सबक सिखा दूं, शादी तो होती रहेगी!”
- दूसरे ने लिखा, “अब दूल्हा घूंघट उठाने से पहले 100 बार सोचेगा।”
- तीसरा कमेंट था, “इस क्लिप के बाद ससुराल में डर का माहौल है!”
- वहीं एक यूज़र ने हँसते हुए लिखा, “बहुत सही इलाज किया है बहन जी ने।”
क्या है वायरल जयमाला ट्रेंड?
बता दें कि जयमाला के समय दूल्हे को दोस्तों द्वारा उठाना एक आम ट्रेंड बन गया है, जिसमें दोस्त मस्ती के नाम पर कभी-कभी सीमा लांघ जाते हैं। लेकिन इस वीडियो से यह ज़रूर साफ हो गया कि आजकल की दुल्हनें अपनी गरिमा और सम्मान के मामले में किसी भी मज़ाक को हल्के में नहीं लेतीं।
गाडी का हॉर्न बजाने पर किया हमला, फिर किया यह कांड


