More
    spot_img
    होममध्य प्रदेश के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Madhya Pradesh Latest News in HindiChhatarpurभाजपा मंत्री के काफिले की कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 7...

    भाजपा मंत्री के काफिले की कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 7 घायल, एक गंभीर

    मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भाजपा से राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले में चल रही फॉलोअप गाड़ी ने गुरुवार शाम एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गया। हादसे में 7 लोग घायल हुए, जिनमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्वालियर में उनकी सर्जरी की गई है और डॉक्टरों का कहना है कि उनका एक पैर काटना पड़ेगा।

    हादसा बसंतपुर तिराहे के पास हुआ

    यह घटना लवकुश नगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर तिराहे के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला बरहा गांव में दशहरा मिलन समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। उसी दौरान काफिले में चल रही एक गाड़ी ने सामने जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

    रिक्शा में सवार गुधौरा गांव के रहने वाले साहब सिंह (70) सहित सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को लवकुश नगर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से बुजुर्ग को जिला अस्पताल, फिर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

    मंत्री का बयान – “मुझे इस मामले में मत फंसाओ”

    घायल साहब सिंह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्री के काफिले की पहली चार गाड़ियां निकल चुकी थीं, लेकिन पांचवीं गाड़ी ने उनके पिता के रिक्शा को टक्कर मारी।

    कार मेरे पिता के पैरों से टकराते हुए निकली। जब हमने मंत्री जी से बात की तो उन्होंने कहा – ‘मुझे इस मामले में मत फंसाओ, मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।’

    पुलिस जांच जारी

    लवकुश नगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि जिस वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, उसकी पहचान की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, वह कार छटेकुआ निवासी पुष्पेंद्र सिंह की बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

    घायल का इलाज आयुष्मान योजना के तहत

    घायल साहब सिंह के भतीजे कपूर सिंह ने कहा कि मंत्री अहिरवार की ओर से संदेश मिला है कि बुजुर्ग का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत कराया जाएगा।

    डॉक्टर बोले – “पैर काटना पड़ेगा”

    छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर नीरज सोनी ने बताया कि साहब सिंह के पैरों में गंभीर चोट आई है।

    ग्वालियर में सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनका एक पैर काटना पड़ेगा, जबकि दूसरे पैर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे