जयपुर के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय छात्र जलद शर्मा की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। जलद एमबीबीएस फाइनल ईयर के विद्यार्थी थे और जयपुर के निम्स कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

शनिवार दोपहर उन्हें सीने में असहजता महसूस हुई, जिसे उन्होंने मामूली गैस की समस्या मानकर दवा ली और रेस्ट करने चले गए। हालांकि कुछ देर बाद उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मां-पिता की इकलौती संतान थे जलद
जलद अलवर के मेंहदी बाग इलाके के रहने वाले थे। उनके पिता दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में बतौर नर्सिंग ऑफिसर कार्यरत हैं, जबकि मां अध्यापिका हैं। परिवार का सपना था कि जलद एक सफल डॉक्टर बने, लेकिन यह सपना अधूरा ही रह गया।
कॉलेज ड्यूटी से लौटते वक्त बढ़ी तकलीफ
साथ पढ़ रहे छात्रों ने बताया कि सुबह जलद क्लास अटेंड कर रहे थे। इसके बाद वे अस्पताल में प्रैक्टिस के लिए गए थे, लेकिन शरीर में कमजोरी और सीने में दर्द बढ़ने पर हॉस्टल लौट आए। उन्होंने साथियों को बताया कि गैस की दवा ली है और थोड़ी देर आराम करेंगे, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई।
CPR देने की कोशिश नाकाम, हॉस्पिटल में तोड़ा दम
जब जलद को दौरा पड़ा, तो दोस्तों ने CPR देने का प्रयास किया और फौरन नजदीकी अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
हार्ट अटैक से जुड़ी बीमारियों का बढ़ता खतरा
डॉक्टरों के मुताबिक जलद को पहले से गैस से जुड़ी परेशानी थी, लेकिन उनका हार्ट अटैक अचानक आया। विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं में भी अब हृदय संबंधी समस्याएं आम होती जा रही हैं, खासकर यदि जीवनशैली असंतुलित हो, मानसिक दबाव ज्यादा हो, या पारिवारिक इतिहास मौजूद हो।
कजाकिस्तान में भी एक छात्र की मौत
इससे पहले अलवर के ही एक और छात्र उत्कर्ष शर्मा की कजाकिस्तान में पढ़ाई के दौरान सीने में दर्द के बाद मृत्यु हो गई थी। वे एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र थे और अचानक हुई इस घटना ने उनके साथियों को झकझोर दिया।
जलद और उत्कर्ष की असमय मृत्यु इस ओर संकेत करती है कि अब युवाओं को भी अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। सीने में दर्द, असहजता, थकान जैसे लक्षणों को अनदेखा करना जानलेवा साबित हो सकता है।
समंदर की लहरों के बीच कैप्टन संजीव ने ली आखिरी सांस, जहाज पर हृदयगति रुकने से निधन
Tags : Heart Attack News in Hindi, Heart Attack Hindi News.


