Bhopal News – मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की बर्बरता के दो शर्मनाक वीडियो सामने आए हैं। ग्वालियर में एक एएसआई ने युवक को मर्सिडीज से 500 मीटर तक घसीटा, तो भोपाल में एक एएसआई ने युवक को मुक्का मारा और युवतियों से गाली-गलौज की।

ग्वालियर: मर्सिडीज से घसीटा युवक
ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई प्रशांत शर्मा ने भाजपा नेता के दौरे के समय लगे जाम में गुस्से में आकर एक युवक की कार का शीशा तोड़ा। विरोध करने पर युवक अंकित जादौन को अपनी मर्सिडीज से बोनट पर लटकाकर 500 मीटर तक घसीट ले गए।
घटना का CCTV वायरल होते ही एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। आईजी ने भी माना कि यह गंभीर लापरवाही है।
भोपाल: युवतियों से गाली-गलौज
भोपाल के बागसेवनिया थाना में एएसआई बृजेश मिश्रा का वीडियो वायरल है, जिसमें वह एक युवक को पेट में मुक्का मारते और उसके साथ आई युवतियों से गंदी गालियां देते नजर आ रहे हैं। मामूली बात पर एएसआई ने बदसलूकी कर दी और कहा – तेरे जैसी कई आई हैं।
अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पुलिस पर सवाल
इन घटनाओं ने मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोग सोशल मीडिया पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वर्दी का रौब! भोपाल में ASI ने युवक को बेरहमी से पीटा, युवती के पेट में मारा मुक्का


