सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दिवाली के मौके पर नए ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने “Diwali Bonanza Plan” नाम से सिर्फ 1 रुपये में 4G सर्विस शुरू की है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा, और 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे। यह ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक वैध रहेगा।

कंपनी ने बताया कि ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये टोकन अमाउंट देना होगा, और इसके बाद 30 दिन तक कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, BSNL की ओर से नया सिम कार्ड बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा।
BSNL के चेयरमैन और एमडी ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा –
यह ऑफर ग्राहकों को हमारे स्वदेशी 4G नेटवर्क की गुणवत्ता अनुभव करने का अवसर देता है। हमें विश्वास है कि एक बार ग्राहक हमारी सेवा का अनुभव करेंगे, तो वे हमारे साथ बने रहेंगे।
BSNL की बढ़ती लोकप्रियता
BSNL ने इससे पहले अगस्त 2025 में भी ऐसा ही प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया था, जिससे उसके मोबाइल यूजर्स में 1.38 लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। उस दौरान BSNL ने नए ग्राहकों की संख्या में एयरटेल को भी पीछे छोड़ दिया था।
स्वदेशी 4G नेटवर्क की दिशा में कदम
BSNL ने हाल ही में अपने भारत निर्मित 4G इंफ्रास्ट्रक्चर को देशभर में रोलआउट करना शुरू किया है। कंपनी आने वाले महीनों में 5G ट्रायल की तैयारी भी कर रही है।
यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका है जो कम खर्च में बेहतर 4G नेटवर्क और स्वदेशी तकनीक का अनुभव करना चाहते हैं।
- ऑफर की अवधि : 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025
- कीमत : 1 रूपए (सिम और सर्विस सहित)
- सुविधाएं : अनलिमिटेड कॉलिंग + 2GB डेटा/दिन + 100 SMS/दिन
- नाम : Diwali Bonanza Plan


