अगर आप सोचते हैं कि करोड़पति बनाना मुश्किल है और इसके लिए लाखों रूपए की बचत जरूरी है, तो एक बार फिर सोचिए। हर महीने सिर्फ 1,000 रूपए के म्यूचुअल फंड में SIP की शुरुआत करके भी आप 1 करोड़ तक का फंड बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको नियमित निवेश, सही योजना और थोड़े की जरुरत होगी। चलिए जानते है आगे इसके बारे में और।

कैसे काम करता है ये फॉर्मूला?
SIP (Systematic Investment Plan) एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप हर महीने एक तय राशि म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस छोटी बचत पर मिलने वाला कंपाउंड रिटर्न समय के साथ बड़ी रकम में बदल जाता है।
ऐसे करे शुरू
1000 रूपए से शुरुआत करना अच्छा है, लेकिन अगर आप हर साल अपनी SIP में 10% की वृद्धि (स्टेप-अप) करते रहें, तो आप जल्दी अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। जैसे:
- पहले साल 1,000 रूपए प्रति माह
- दूसरे साल 1,100 रूपए
- तीसरे साल 1,210 रूपए और आगे इसी तरह
आपकी इनकम जैसे-जैसे बढ़ती है, वैसे-वैसे SIP बढ़ाना आसान हो जाता है। इससे निवेश की ताकत बढ़ती है और रिटर्न भी बेहतर मिलते हैं।
कितना समय लगेगा 1 करोड़ तक पहुंचने में?
अगर आप हर साल अपनी SIP में 10% की बढ़ोतरी करते हैं और म्यूचुअल फंड से औसतन 12% वार्षिक रिटर्न मिल रहा है, तो आप लगभग 32 साल में 1 करोड़ तक का फंड बना सकते हैं।
- कुल निवेश : 24.13 लाख रूपए
- रिटर्न की राशि : 80.98 लाख रूपए
- कुल फंड : 1.05 करोड़ रूपए (लगभग)
छोटा निवेश + अनुशासन + समय = बड़ा फंड
ऐसे में आप 1,000 रूपए की मामूली शुरुआत से भी आप अपने वित्तीय लक्ष्य पूरे कर सकते हैं। बस अपने निवेश को समय के साथ बढ़ाते रहें और कंपाउंडिंग का असर देखने के लिए धैर्य रखें। याद रखिए, बड़ा सपना, छोटी शुरुआत से ही साकार होता है।
इस सरकारी योजना में रोज़ाना 45 रूपए जमा करने से मिलते है 25 लाख रूपए, जानिए कैसे


