इंडोनेशिया के योग्याकार्ता शहर में एक डे-केयर सेंटर से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छोटे बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला “लिटिल अरेशा” नाम के एक डे-केयर सेंटर से जुड़ा है, जहां पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई एक पूर्व कर्मचारी की शिकायत के बाद की गई, जिसके बाद सामने आए वीडियो ने सभी को झकझोर दिया।
वायरल फुटेज में कई छोटे बच्चे, जिनकी उम्र दो साल से भी कम बताई जा रही है, फर्श पर पड़े नजर आए। कुछ बच्चों के हाथ-पैर कपड़ों से बांधे गए थे और उन्हें बेहद तंग जगह में रखा गया था।
पुलिस ने इन वीडियो को असली बताया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें:
- 11 केयरटेकर
- डे-केयर का हेडमास्टर
- और फाउंडेशन का प्रमुख
शामिल हैं। सभी के खिलाफ बाल संरक्षण कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।
चौंकाने वाले खुलासे
जांच में सामने आया कि:
- एक छोटे कमरे में करीब 20 बच्चों को रखा गया था
- सेंटर में कुल करीब 100 बच्चे थे
- आधे से ज्यादा बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार हुआ
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि स्टाफ की कमी के कारण उन्होंने बच्चों को बांधकर रखा।
इंडोनेशिया के कानून के तहत आरोपियों को 5 साल तक की सजा और भारी जुर्माना हो सकता है। फिलहाल डे-केयर सेंटर को बंद कर दिया गया है और जांच जारी है।


