More
    spot_img
    होममध्य प्रदेश के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Madhya Pradesh Latest News in Hindiनिवाड़ी के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Niwari Latest News in Hindiसीएम हेल्पलाइन में शानदार प्रदर्शन: सभी श्रेणियों में निवाड़ी जिला बना नंबर...

    सीएम हेल्पलाइन में शानदार प्रदर्शन: सभी श्रेणियों में निवाड़ी जिला बना नंबर वन

    MP News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी और संतोषजनक निवारण के क्षेत्र में निवाड़ी जिले ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मार्च 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, जिले ने सभी प्रारूपों में उत्कृष्टता प्राप्त करते हुए राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

    इस उपलब्धि पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और आगामी महीनों में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा जताई।

    कलेक्टर ने कहा, “हर विभाग ने मिलकर समर्पण से कार्य किया है। अब जरूरी है कि हम कार्ययोजना बनाकर और अधिक मेहनत से आगे बढ़ें।”

    जिला लोक सेवा प्रबंधक नितेश जैन ने बताया कि निवाड़ी जिला सीएम हेल्पलाइन पर संतोषजनक समाधान में लगातार बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा है। मार्च माह में जहां शिकायत समाधान संतुष्टि दर 52.8% रही, वहीं कुल प्रदर्शन स्कोर 86.08% दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है।

    CM हेल्पलाइन समाधान में निवाड़ी पुलिस ने लगातार पांचवीं बार मारी बाज़ी, रहा टॉप पर

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे