बेटी की शादी और शिक्षा के लिए बचत की सोच रहे माता-पिता के लिए एलआईसी (LIC) की ‘कन्यादान योजना’ एक लाभकारी विकल्प साबित हो सकती है। यह योजना जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा विशेष रूप से बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

क्या है LIC कन्यादान पॉलिसी?
यह योजना पिता द्वारा अपनी बेटी के विवाह या शिक्षा के लिए आर्थिक सुरक्षा तैयार करने के उद्देश्य से बनाई गई है। योजना में निवेश करने के लिए पिता की उम्र 18 से 50 वर्ष और बेटी की न्यूनतम आयु 1 वर्ष होनी चाहिए। योजना की अवधि अधिकतम 25 वर्ष है, हालांकि बेटी की उम्र के अनुसार यह अवधि कम भी हो सकती है।
प्रीमियम और रिटर्न:
- यदि आप प्रतिदिन 121 रूपए यानी 3600 रूपए मासिक निवेश करते हैं, तो 25 वर्षों के अंत में 27 लाख रूपए मिल सकते हैं।
- 75 रूपए प्रतिदिन जमा करने पर 14 लाख रुपये तक का फंड तैयार हो सकता है।
- 251 रूपए प्रतिदिन निवेश करने वालों को 25 वर्षों में लगभग 51 लाख रूपए तक मिल सकते हैं।
योजना की खास बात यह है कि केवल 22 वर्षों तक ही प्रीमियम जमा करना होता है, जबकि योजना की अवधि 25 वर्ष है। इस दौरान यदि बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो आगे की किश्तें माफ हो जाती हैं और परिजनों को तुरंत 5 लाख रुपये की सहायता राशि मिलती है। दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में यह राशि 10 लाख रुपये तक हो सकती है।
इस सरकारी योजना में रोज़ाना 45 रूपए जमा करने से मिलते है 25 लाख रूपए, जानिए कैसे
प्रीमियम भुगतान विकल्प:
प्रीमियम का भुगतान दैनिक, मासिक, त्रैमासिक या अर्धवार्षिक रूप से किया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज:
- पहचान और पते का प्रमाण
- आय प्रमाण
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म
कैसे करें आवेदन:
इच्छुक अभिभावक अपने नजदीकी एलआईसी कार्यालय या अधिकृत एजेंट से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
1000 रूपए लगाकर बनाएं 1 करोड़ का बड़ा फंड – करोड़पति बनने का आसान तरीका


