spot_img
होममध्य प्रदेश के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Madhya Pradesh Latest News in HindiJabalpurक्रिकेट मैच की जीत के जश्न के तुरंत बाद कांस्टेबल की हार्ट...

क्रिकेट मैच की जीत के जश्न के तुरंत बाद कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

क्रिकेट मैच की रोमांचक जीत के कुछ ही क्षणों बाद 28 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल सौरभ शुक्ला की अचानक मौत ने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया। रविवार रात नरसिंहपुर जिले के सुनवारा गांव में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में यह दुखद घटना घटी।

सौरभ शुक्ला जबलपुर के लार्डगंज थाना में तैनात थे और वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वे मूल रूप से गोटेगांव तहसील के मुनकवारा गांव के निवासी थे।

विकेटकीपिंग कर रहे थे, जीत के जश्न में टूटा दिल 

मैच के दौरान सौरभ विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे थे। अंतिम गेंद पर उनकी टीम को जीत मिली और सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। लेकिन जीत का जश्न मनाते समय सौरभ के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ी उन्हें तुरंत जबलपुर के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है।

चलती बुलेट बाइक पर आया दिल का दौरा, वीडियो हुआ वायरल

घर में खुशी, पल में मातम में बदली

20 अप्रैल को ही सौरभ की छोटी बहन की शादी हुई थी और कुछ दिन पहले ही वे अपनी बहन को ससुराल से विदा कराकर लौटे थे। पूरा परिवार अभी शादी की खुशियों में डूबा हुआ था कि अचानक यह दुखद समाचार मिला।

इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

सौरभ अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बेटे की असामयिक मृत्यु ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पिता कृष्ण कुमार शुक्ला, मां विजयलक्ष्मी, और उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सौरभ का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मुनकवारा में किया गया।

सौरभ की मौत ने एक बार फिर इस बात पर गंभीर सोचने को मजबूर कर दिया है कि कैसे कम उम्र के युवा भी अब हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। सौरभ जैसे युवा, जो शारीरिक रूप से सक्रिय थे और फिट माने जाते थे, उनका इस तरह जाना समाज और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय है।

ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल को आया हार्ट अटैक, रास्ते में तोड़ा दम

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे