spot_img
होमNews'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जिन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ और बिग बॉस 13 की प्रतिभागी के रूप में जाना जाता है, उनका 42 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। मुंबई पुलिस और अस्पताल सूत्रों ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी मौत

जानकारी के मुताबिक, शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग गंभीर हालत में मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (अंधेरी) लेकर आए थे, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि शेफाली को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस ने की पुष्टि

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शेफाली जरीवाला का शव मुंबई के अंधेरी स्थित उनके आवास से मिला था। पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट ही कारण माना जा रहा है।

20 साल की उम्र में मिली थी राष्ट्रीय पहचान

शेफाली जरीवाला ने एक समय कंप्यूटर इंजीनियर बनने का सपना देखा था, लेकिन उन्हें 2002 में रिलीज़ हुए रिमिक्स वीडियो “कांटा लगा” ने रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कई म्यूज़िक एल्बम्स और फिल्मों में काम किया। साल 2020 में वह ‘बिग बॉस 13’ में प्रतिभागी बनीं और एक बार फिर चर्चाओं में आईं।

19 वर्षीय धावक को दौड़ते समय आया हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने बताई यह वजह

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे