देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी के सख्त इंतजाम किए हैं। भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए जंबूरी मैदान के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया है।

यह आदेश 31 मई को सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून सहित किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों की उड़ान प्रतिबंधित रहेगी। यह फैसला प्रधानमंत्री की Z+ श्रेणी की सुरक्षा और SPG सुरक्षा कवर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
क्या है आदेश का उद्देश्य?
विशेष सुरक्षा के तहत प्रधानमंत्री के आगमन वाले दिन आसमान से संभावित खतरों को रोकना प्राथमिक उद्देश्य है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कमर्शियल फ्लाइट्स को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
पीएम मोदी किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल?
प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में होने वाले “महिला सम्मान सम्मेलन” में शामिल होंगे। इस दौरान वह महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर संवाद करेंगे।
मंत्री विजय शाह के लापता वाले पोस्टर कांग्रेस ने किये जारी, खोजने वाले को ₹11,000 का इनाम!
इसके अलावा वह इंदौर मेट्रो के येलो लाइन सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। यह लगभग 6 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक गांधीनगर स्टेशन से शुरू होकर सुपर कॉरिडोर 3 तक जाएगा। इसमें पाँच अत्याधुनिक स्टेशन शामिल होंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
SPG और राज्य पुलिस बल की तैनाती के साथ हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात में कुछ अस्थायी बदलाव भी किए जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा एक ओर महिला सशक्तिकरण का संदेश देगा, वहीं दूसरी ओर इंदौर मेट्रो के जरिए मध्य प्रदेश के बुनियादी ढांचे को भी नई रफ्तार मिलेगी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के इतने कड़े बंदोबस्त इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती।
CBI ऑफिस में आदिवासी का ASI पर धनुष-बाण से हमला, युवक था 30 वर्षो से परेशान


