More
    spot_img
    होमNewsवर्दी का रौब! भोपाल में ASI ने युवक को बेरहमी से पीटा,...

    वर्दी का रौब! भोपाल में ASI ने युवक को बेरहमी से पीटा, युवती के पेट में मारा मुक्का

    भोपाल, मध्यप्रदेश – राजधानी भोपाल में पुलिस की गुंडागर्दी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बागसेवनिया थाने में पदस्थ एएसआई बृजेश मिश्रा ने चाय की दुकान पर खड़े एक युवक को महज पैर टकरा जाने पर बेरहमी से पीट दिया। इतना ही नहीं, युवक को बचाने आई दो युवतियों को भी उन्होंने धक्का दिया और एक युवती के पेट में मुक्का मारा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    क्या है पूरा मामला?

    घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। बागसेवनिया थाने के सामने एक सेकंड हैंड कार शोरूम में काम करने वाले युवक आकाश तिवारी और दो युवतियां, रितु सिंह परमार और अंजलि मिश्रा चाय पीने के लिए निकले थे। इसी दौरान युवक का पैर एएसआई बृजेश मिश्रा से गलती से टकरा गया। एएसआई इस पर इतने नाराज हुए कि बीच सड़क पर युवक को थप्पड़ मारने लगे और बुरी तरह पीट दिया।

    जब युवतियों ने आकाश को बचाने की कोशिश की, तो उन्हें भी धक्का दिया गया और एक युवती को पेट में मुक्का मारा गया।

    थाने में भी मारपीट, हंसी उड़ाते रहे पुलिसकर्मी

    पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट यहीं नहीं रुकी। एएसआई आकाश को घसीटकर थाने के अंदर ले गए, जहां दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। आकाश चीखता रहा, माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। युवतियों को अंदर नहीं जाने दिया गया और पुलिसकर्मी उन्हें देखकर हंसते रहे।

    धमकियां देकर छोड़ा

    आधे घंटे बाद आकाश को छोड़ा गया लेकिन साथ ही धमकी दी गई कि अगर कहीं शिकायत की तो पूरा करियर बर्बाद कर देंगे और परिवार को भी परेशान किया जाएगा।

    क्या बोले पुलिस अधिकारी?

    बागसेवनिया थाना प्रभारी टीआई अमित सोनी ने बताया कि यह सिर्फ कहासुनी का मामला था, बाद में आपसी समझौता हो गया।

    लेकिन घटना के बाद पीड़ितों ने सीएम हेल्पलाइन और डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

    भोपाल में गुंडा टैक्स नहीं दिया तो जानलेवा हमला, घायल युवक का वीडियो वायरल

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे