Bhopal News : बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए भोपाल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 21 जुलाई से स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा से स्कूल आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसे असुरक्षित बताते हुए यह आदेश जारी किया।

ई-रिक्शा बच्चों के लिए खतरा
प्रशासन के मुताबिक ई-रिक्शा कई बार ओवरलोड होते हैं, नाबालिग चालक इन्हें चलाते हैं और हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी कारण डीईओ को सभी स्कूलों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
सांसद की बैठक के बाद निर्णय
शुक्रवार को भोपाल सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक हुई थी। इसमें ई-रिक्शा पर प्रतिबंध की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
12,500 ई-रिक्शा रजिस्टर्ड
भोपाल में करीब 12,500 ई-रिक्शा हैं, जिनमें से कई बिना पंजीयन के बच्चों को स्कूल लाते हैं। अब प्रशासनिक टीमें स्कूलों में जाकर ऐसे वाहनों की निगरानी करेंगी।
अब स्कूल प्रबंधन, अभिभावक और परिवहन संचालकों को नए आदेशों का पालन करना होगा। आदेश के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उमा भारती ने उठाई व्यापम घोटाले की CBI जांच की मांग, अपने ही नेताओं पर उठाए सवाल


