More
    spot_img
    होमNewsकैब बुक कर कार लूटी, फिर हुआ फरार, आरोपी की तलाश जारी

    कैब बुक कर कार लूटी, फिर हुआ फरार, आरोपी की तलाश जारी

    मध्य प्रदेश की राजधानी में एक ऑनलाइन कैब ड्राइवर से कार लूट का मामला सामने आया है। यह वारदात पटेल नगर स्थित संस्कृति गार्डन के सामने हुई, जहां बुकिंग के बहाने कार में बैठे एक युवक ने ड्राइवर से किराए को लेकर विवाद किया और फिर मौका देखकर कार लेकर फरार हो गया।

    क्या है मामला:

    पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय नीरज यादव ऑनलाइन कैब ड्राइवर हैं और लांबाखेड़ा इलाके से अपनी गाड़ी चलाते हैं। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे नीरज को राजू नाम के व्यक्ति से संस्कृति गार्डन, पटेल नगर तक की बुकिंग मिली। तय स्थान पर पहुंचकर जब नीरज ने सवारी को उतारा तो दोनों के बीच किराए को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान दोनों कार से बाहर आ गए।

    इसी दौरान पैसेंजर ने कार में लगी चाबी का फायदा उठाया और नीरज की कार लेकर फरार हो गया।

    पुलिस की सतर्कता से बच गई गाड़ी:

    जैसे ही नीरज ने पुलिस को सूचना दी और रायसेन रोड की ओर भागने की आशंका जताई, पुलिस ने तत्काल अलर्ट जारी कर दिया। एसआई संतोष रघुवंशी के मुताबिक, गैरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर दी थी। पुलिस को देखकर लुटेरा युवक गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकला।

    आरोपी की तलाश जारी:

    पुलिस का अनुमान है कि आरोपी युवक संस्कृति गार्डन का कर्मचारी, आसपास का निवासी या किसी स्टाफ का रिश्तेदार हो सकता है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।

    अब नहीं चलेगा दवा पर छूट का झांसा, रजिस्ट्रेशन होगा कैंसिल!

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे