spot_img
होमNewsसावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्ति में डूबा भोपाल, मंदिरों में भारी...

सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्ति में डूबा भोपाल, मंदिरों में भारी भीड़

सावन मास के तीसरे सोमवार पर भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में शिवभक्ति का माहौल चरम पर है। राजधानी के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

भोपाल में रुक-रुक कर बारिश होती रही, लेकिन इसका श्रद्धालुओं के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। बारिश में भीगते हुए भक्त मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध व भस्म अर्पित की। बड़ी झील स्थित गुफा मंदिर, भेल का महादेव मंदिर, बैरागढ़ और करोंद के शिवालयों में सबसे अधिक भीड़ देखी गई।

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे