Bhopal Electricity Cut : भोपाल के कई इलाकों में 22 मार्च को बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है। बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रखने का शेड्यूल जारी किया है।

ऐसे में अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
कहां-कहां और कब रहेगी बिजली बंद?
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
इन इलाकों में लंबी कटौती रहेगी:
- आयोध्या नगर (L-सेक्टर)
- ग्रीन सर्फर फैक्ट्री एरिया
- शॉपिंग सेंटर और IT पार्क
- ट्रेड पवेलियन
यहां लाइन मेंटेनेंस और पेड़ कटाई जैसे काम किए जाएंगे।
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
इन क्षेत्रों में 2 घंटे की कटौती:
- लालघाटी चौराहा और आसपास
- बरेला गांव
- कोहेफिजा क्षेत्र
- कलेक्टर ऑफिस और कमिश्नर ऑफिस
- लोकायुक्त कार्यालय
- लालघाटी रोड और आसपास के इलाके
इन इलाकों में बिजली लाइन सुधार कार्य होगा।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
- जरूरी इलेक्ट्रॉनिक काम पहले निपटा लें
- इनवर्टर/चार्जिंग का इंतजाम रखें
- ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम प्लान पहले से सेट करें
भोपाल के गोविंदपुरा में विकास का बड़ा प्लान : 90 लाख रूपए से ज्यादा के काम शुरू


