spot_img
होमNewsLPG Alert MP : कालाबाजारी पर छापे, उपभोक्ताओं को दी गई बड़ी...

LPG Alert MP : कालाबाजारी पर छापे, उपभोक्ताओं को दी गई बड़ी सलाह

Bhopal News : पश्चिम एशिया में जारी हालात के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने घरेलू गैस सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो, इसके लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने स्पष्ट कहा है कि सिलेंडर वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए और किसी भी उपभोक्ता को देरी का सामना न करना पड़े।

हर दिन हो रही समीक्षा

राज्य सरकार ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर डेली मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री स्तर पर भी लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी तरह की किल्लत न हो।

स्कूल और अस्पतालों को प्राथमिकता

सरकार ने साफ किया है कि शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को 100% गैस सप्लाई दी जा रही है एवं जरूरी सेवाओं पर किसी तरह का असर नहीं होने दिया जाएगा।

अब घर बैठे करें गैस बुकिंग

ऑयल कंपनियों के अनुसार:

  • अब 90% से ज्यादा लोग ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं
  • मोबाइल ऐप, SMS, WhatsApp और IVRS से आसानी से बुकिंग संभव

उपभोक्ताओं से अपील है कि एजेंसी पर जाने के बजाय डिजिटल माध्यम का उपयोग करें।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

प्रदेश में गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ अभियान तेज किया गया है:

  • 1800+ स्थानों पर छापेमारी
  • 2700 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

सरकार ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

PNG की ओर बढ़ने की सलाह

सरकार ने उद्योगों और व्यवसायिक संस्थानों से कहा है कि जहां संभव हो, PNG (पाइप्ड गैस) अपनाएं ताकि LPG पर दबाव कम हो।

गैस से जुड़ी शिकायत के लिए हेल्पलाइन

  • भारत गैस : 1800-22-4344
  • इंडेन / HP गैस : 1800-2333-555

MP में छात्रों की उपस्थिति अब ऐप से : सार्थक ऐप अगले सत्र से अनिवार्य

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे