spot_img
होमNewsसांसद अलोक शर्मा की आपत्ति के बावजूद भोपाल में प्रॉपर्टी महंगी, 181%...

सांसद अलोक शर्मा की आपत्ति के बावजूद भोपाल में प्रॉपर्टी महंगी, 181% तक बढ़ेंगे रेट

Bhopal News : राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका सामने आया है। सांसद की आपत्ति के बावजूद शहर में जमीन और मकानों की गाइडलाइन दरें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में यह साफ कर दिया गया कि भोपाल में प्रॉपर्टी अब और महंगी होगी, और कई इलाकों में कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलेगा।

कितना बढ़ेगा प्रॉपर्टी का दाम?

  • कुल 740 लोकेशन पर बढ़ोतरी
  • अधिकतम 181% तक वृद्धि का प्रस्ताव
  • 5% से लेकर 181% तक अलग-अलग रेंज
  • कुल 2177 लोकेशन में से 66% में बदलाव नहीं

इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर

इन क्षेत्रों में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं:

  • निर्मल सिटी (भानपुर)
  • निशातपुरा रोड, मुर्गी बाजार
  • यशोदा नगर, न्यू मार्केट
  • VIP रोड, रोशनपुरा
  • कोलार रोड, मिसरोद, अयोध्या बायपास

कुछ जगहों पर दर ₹6400 से बढ़कर ₹18,000 प्रति वर्गमीटर तक पहुंच सकती है।

आपत्तियां आईं, फिर भी नहीं रुका फैसला

  • कुल 63 आपत्तियां/सुझाव मिले
  • 22 सीधे खारिज
  • कई सुझावों को आंशिक रूप से माना गया

लेकिन सबसे अहम बात है की सांसद की आपत्ति भी इस फैसले को नहीं रोक सकी।

कहीं राहत भी, लेकिन सवाल बरकरार

भौंरी क्षेत्र में 58% तक दर घटाने का प्रस्ताव है हालांकि इस पर स्थानीय लोगों और किसानों ने सवाल उठाए हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं प्रॉपर्टी रेट?

प्रशासन के अनुसार –

  • नई कॉलोनियों का विकास
  • सड़क, बायपास और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
  • शहरी विस्तार और निवेश

इस फैसले का सीधा असर आम लोगों पर होगा। इस वजह से घर खरीदना होगा महंगा होगा एवं स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ेगी।

Bhopal Breaking News : काली मंदिर के बाहर बोरे में मिले मवेशी अवशेष, CCTV खंगाल रही पुलिस

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे