नगर पंचायत कलान के वार्ड-13 शिवधाम नगर निवासी खाद व्यापारी अशोक गुप्ता का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार अशोक गुप्ता को सुबह अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी और कुछ ही समय में उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन से पत्नी अनीता गुप्ता गहरे सदमे में हैं और परिवार का माहौल बेहद गमगीन है।
अशोक गुप्ता के निधन की खबर नगर में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। नगर के चेयरमैन हरनारायण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष विनोद गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोगों — सुनील दद्ददा, देवेन्द्र जौंरा, रामेन्द्र गुप्ता, सुधाकर गुप्ता और अरविंद बसंती — ने गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।
नगर में अशोक गुप्ता एक प्रतिष्ठित व्यापारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन को नगर ने एक बड़ी क्षति बताया है।
चलती बुलेट बाइक पर आया दिल का दौरा, वीडियो हुआ वायरल


