कन्नड़ टेलीविजन और कॉमेडी खिलाड़ीगालु सीजन 3 के विजेता और बहुचर्चित हास्य कलाकार राकेश पूजारी का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे सिर्फ 33 वर्ष के थे। यह दुखद घटना उस समय हुई जब वह एक मेंहदी समारोह में भाग ले रहे थे।

समारोह में गिर पड़े
सूत्रों के अनुसार, राकेश पूजारी लगभग 2 बजे रात अचानक समारोह में बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
थिएटर से लेकर टेलीविजन और सिनेमा तक का सफर
राकेश पूजारी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत चैतन्य कलाकार विदारू नामक रंगमंच समूह से की थी। उन्हें पहला टेलीविजन ब्रेक 2014 में तुलु रियलिटी शो ‘कडले बाजिल’ से मिला। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ सीरियल ‘हिटलर कल्याण’ में यादगार भूमिका निभाई, जिससे वे घर-घर में पहचाने जाने लगे।
कॉमेडी शो से हुए फेमस
राकेश 2018 में कॉमेडी खिलाड़ीगालु सीजन 2 की रनर-अप टीम का हिस्सा थे और 2020 में सीजन 3 के विजेता बने। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
राकेश ने कई कन्नड़ और तुलु फिल्मों में भी अभिनय किया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में पैहलवान, इदु एंथा लोकवाय्या (कन्नड़), और पेटकम्मी, अम्मेर पुलिस, पम्मना द ग्रेट, उमिल, इल्लोक्केल (तुलु) शामिल हैं।
पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार
परिवार ने बताया कि राकेश की मौत के मामले में कारकला टाउन पुलिस स्टेशन में अनैतिक मृत्यु (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह नगर कारकला में किया जाएगा।
शादी की हल्दी लगने के कुछ घंटे बाद दूल्हे की दिल का दौरा पड़ने से मौत


