More
    spot_img
    होमNewsऑफिस मीटिंग में अचानक खांसी, पसीना और फिर मौत, हार्ट अटैक की...

    ऑफिस मीटिंग में अचानक खांसी, पसीना और फिर मौत, हार्ट अटैक की आशंका

    उत्तर प्रदेश सचिवालय से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। संस्थागत वित्त अनुभाग में कार्यरत अनुभाग अधिकारी पंकज कुमार का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। मात्र 48 वर्ष की उम्र में अचानक आई यह अप्रत्याशित घटना ने पूरे सचिवालय को शोक में डुबो दिया है।

    Heart Attack Sign
    Heart Attack Sign

    बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत

    बुधवार को पंकज कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में चल रही एक बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें तुरंत हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

    कर्मियों ने उठाई स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग

    पंकज कुमार के निधन से पूरे सचिवालय परिवार में गहरा शोक है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने बताया कि यह घटना सरकारी कामकाज के दौरान हुई और इससे यह स्पष्ट होता है कि आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है।

    लिफ्ट में फंसे बेटे को बचाने दौड़े पिता, आया हार्ट अटैक, हुआ हादसा

    सचिवालय कर्मियों ने बापू भवन स्थित डिस्पेंसरी में आपातकालीन चिकित्सा उपकरण, आवश्यक दवाएं व स्टाफ की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में प्रमुख सचिव अमित घोष से भी मुलाकात की गई और गुरुवार को इस पर बैठक कर ठोस कदम उठाए जाने की मांग की गई है।

    पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बेटियां

    पंकज कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार के लिए यह एक बहुत बड़ा आघात है। अधिकारी के साथियों का कहना है कि वह बेहद जिम्मेदार और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।

    इस हादसे ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं कितनी सक्षम हैं? क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को टालने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाएगा?

    SEBI की बड़ी कार्रवाई : अभिनेता अरशद वारसी समेत 59 लोग शेयर बाजार से बैन

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे