spot_img
होमNews14 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, तेज सिरदर्द के...

14 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, तेज सिरदर्द के बाद बिगड़ी तबीयत

जमशेदपुर के सिदगोड़ा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र साईं की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुवार सुबह तेज सिरदर्द की शिकायत के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

सुबह उठे सिरदर्द ने छीन ली जिंदगी

परिजनों के अनुसार, 29 मई की सुबह करीब 8:30 बजे साईं रोज़मर्रा की तरह शौचालय गया था। वापसी पर उसने सिर में तेज़ दर्द की शिकायत की। चिंतित परिजन तुरंत उसे बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति और अधिक बिगड़ गई। ऑक्सीजन देने के बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसे टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर किया गया।

TMH में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

टीएमएच पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने जांच की और साईं को मृत घोषित कर दिया। परिवार को जैसे ही यह जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया। साईं अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

साईं के चाचा सच्चिदानंद के अनुसार, डॉक्टरों की रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) बताया गया है।

चिकित्सकों ने जताई चिंता

सदर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रंजीत पांडा ने बताया कि, यह अत्यंत चौंकाने वाली घटना है क्योंकि हार्ट अटैक आमतौर पर बुजुर्गों या अधिक उम्र के लोगों में देखा जाता है। किशोरावस्था में ऐसा होना चिंता का विषय है। उन्होंने इसके संभावित कारणों में तनाव, असंतुलित खानपान, अत्यधिक शारीरिक या मानसिक दबाव को जिम्मेदार ठहराया।

शोक में डूबा परिवार और स्कूल

साईं की असमय मृत्यु से परिवार के साथ-साथ स्कूल प्रशासन और सहपाठियों में भी शोक की लहर है। स्कूल प्रशासन ने भी छात्र की याद में शोक व्यक्त किया और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

सैलरी न मिलने से गई निगम कर्मचारी को आया हार्ट अटैक, चार दिन बाद बेटे की भी मौत

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे