More
    spot_img
    होममध्य प्रदेश के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Madhya Pradesh Latest News in HindiDharसाइकिल चलाते वक्त युवक को आया साइलेंट हार्ट अटैक, मौके पर हुई...

    साइकिल चलाते वक्त युवक को आया साइलेंट हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

    मध्य प्रदेश के पीथमपुर में एक 36 वर्षीय युवक की चलती साइकिल से गिरकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है। यह घटना भैरू बाबा मंदिर के पास नैनो बंगला क्षेत्र में मंगलवार को हुई।

    Heart Problems
    Heart Problems

    मृतक की पहचान मंगल डाबर पुत्र अनूप सिंह डाबर, निवासी ग्राम पीर पीपल्या, थाना बेटमा, जिला इंदौर के रूप में हुई है। वह साइकिल चला रहा था, तभी अचानक उसे साइलेंट हार्ट अटैक आया और वह वहीं गिर पड़ा।

    राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगल को पीथमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अनिल सांखला के अनुसार, मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई है।

    डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में साइलेंट हार्ट अटैक को ही मौत का मुख्य कारण माना गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की जांच की जा रही है।

    चलती बुलेट बाइक पर आया दिल का दौरा, वीडियो हुआ वायरल

    Tags : – Heart Attack News in Hindi.

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे