More
    spot_img
    होमNewsरेलवे ने बदला रिजर्वेशन चार्ट जारी करने का नियम, अब इतने घंटे...

    रेलवे ने बदला रिजर्वेशन चार्ट जारी करने का नियम, अब इतने घंटे पहले मिलेगी जानकारी

    रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब ट्रेन निकलने से 8 घंटे पहले आरक्षण चार्ट (Reservation Chart) जारी किया जाएगा। यह नई व्यवस्था भोपाल रेल मंडल में 16 जुलाई 2025 से लागू होगी, जिससे वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को समय रहते जानकारी मिल सकेगी और उन्हें यात्रा योजना बनाने में अधिक सहूलियत होगी।

    पंचवैली एक्सप्रेस का पहला चार्ट होगा जारी

    भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि पंचवैली एक्सप्रेस, जो छिंदवाड़ा से इंदौर जाती है, इस नई प्रणाली के तहत पहली ट्रेन होगी, जिसका चार्ट भोपाल में रात 12 बजे ही तैयार कर दिया जाएगा, जबकि ट्रेन सुबह 8 बजे रवाना होती है।

    वर्तमान व्यवस्था के मुताबिक चार्ट ट्रैन निकलने से 4 घंटे पहले बनता था।

    अभी तक आरक्षण चार्ट ट्रेन के रवाना होने से सिर्फ 4 घंटे पहले ही जारी किया जाता था। इससे दूर-दराज़ से आने वाले यात्रियों को अपने टिकट की स्थिति जानने में कठिनाई होती थी और कई बार स्टेशन पहुंचकर ही यह पता चलता था कि टिकट कन्फर्म नहीं हुआ, जिससे उन्हें आखिरी समय में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

    नई प्रणाली से यात्रियों को मिलेगी यह सहूलियतें

    • टिकट की स्थिति स्पष्ट रूप से पहले से पता चलेगी।
    • यात्रा की वैकल्पिक योजना या रद्द करने का समय मिलेगा।
    • रात को ही तय हो सकेगा कि यात्रा करनी है या नहीं।
    • लंबी दूरी से आने वाले यात्रियों की अनिश्चितता कम होगी।

    रेलवे बोर्ड ने 1 जुलाई को किया था ऐलान

    भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि यह निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा 1 जुलाई 2025 को घोषित किया गया था और अब इसे पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के सभी मंडलों – जबलपुर, कोटा और भोपाल – में लागू किया जा रहा है।

    यात्रियों के लिए सुझाव

    रेलवे से सफर करने वाले यात्री अब ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना टिकट स्टेटस चेक कर सकते हैं और अनावश्यक यात्रा से बच सकते हैं।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे