मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूड़िया इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार पलटने की घटना सामने आई। कार उसी दिन हादसे का शिकार हुई जिस दिन वह खरीदी गयी थी। पूजा के बाद कार मालिक अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकले थे, लेकिन वापसी के दौरान तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया।

यह हादसा स्कीम नंबर 114 के पास यशराज होटल के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि पार्टी से लौटते वक्त कार तेज रफ्तार में थी और स्टीयरिंग फिसलने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। कार में तीन लोग सवार थे।
स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला। हादसे में एक युवक को सिर पर हल्की चोट लगी, जबकि दूसरे का हाथ फ्रैक्चर हो गया और तीसरा युवक सुरक्षित है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पलटी हुई कार और राहत कार्य साफ दिखाई दे रहा है।


