
मध्य प्रदेश के निवाड़ी शहर के वार्ड क्रमांक 4 में गणेश मंदिर और सरकारी स्कूल के पास स्थित शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान पार्षद हेमलता अहिरवार ने यह मुद्दा कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के सामने उठाया।
उन्होंने बताया कि हरिजन बस्ती में स्थित इस शराब दुकान की वजह से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकान के बाहर शराबियों की भीड़ रहने से समाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। पार्षद ने इस दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।
#Niwari #NiwariNews Niwari News


