More
    spot_img
    होमNewsनशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार, पहले भी जा चुकी है जेल

    नशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार, पहले भी जा चुकी है जेल

    शहडोल जिले के धनपुरी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त एक महिला को पुलिस ने 100 नशीले इंजेक्शन और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मकतून बी उर्फ खैरहा वाली कच्छी मोहल्ला की निवासी है और यह पहले भी कई बार एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, उसने फिर से नशे का व्यापार शुरू कर दिया था।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मकतून बी नामक महिला ने अपने घर के पीछे बाड़ी में पानी की टंकी के नीचे नशीले इंजेक्शन छिपा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा और 100 नशीले इंजेक्शन (कीमत 2,730 रुपये) और एक मोबाइल फोन (कीमत 10,000 रुपये) बरामद किया।

    जिसके बाद मकतून बी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि मकतून बी लंबे समय से गांजा, नशीली कफ सिरप और इंजेक्शन का अवैध व्यापार कर रही थी। लोगों ने कई बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन जब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की तब पुलिस ने कार्रवाई की, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे