spot_img
होमGujaratपुलिस कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, PSI भर्ती टेस्ट के दौरान...

पुलिस कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, PSI भर्ती टेस्ट के दौरान गिरी जान

सूरत के कामरेज तालुका में पुलिस उप-निरीक्षक (PSI) भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 36 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल संजयकुमार गामित की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई, जब वह 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा ले रहे थे।

संजय गामित, जो कि वालिया में एसआरपी ग्रुप-10 बटालियन में कार्यरत थे, PSI भर्ती परीक्षा के फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए थे। सुबह करीब 4:45 बजे, दौड़ के दौरान वे अचानक गिर पड़े।

डिप्टी एसपी अनिल पटेल ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद डॉ. चिराग कटारिया ने तुरंत सीपीआर, ऑक्सीजन और आपातकालीन दवाइयां दीं। इसके बावजूद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए खोलवड के दिनबंधु अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें सुबह 5:30 बजे मृत घोषित कर दिया।

संजयकुमार गामित ताप्ती जिले के व्यारा तालुका के चिखलवाव गांव के निवासी थे। उनके परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कामरेज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

शोक की लहर:

गामित के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग और उनके साथियों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और विभाग ने इस घटना की गहन जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे