spot_img
होमMaharashtraतीसरा छक्का जड़ते ही क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक, 27 वर्षीय खिलाड़ी...

तीसरा छक्का जड़ते ही क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक, 27 वर्षीय खिलाड़ी की मैदान पर हुई मौत

महाराष्ट्र के वसई तालुका के कोपर गांव के 27 वर्षीय क्रिकेटर सागर वाझे की क्रिकेट मैदान पर ही मौत हो गई। सागर ने क्रिकेट के मैदान पर पहली दो गेंदों पर दमदार छक्के जड़े, जिसके बाद सागर ने फिर से गेंद मारने के लिए बल्ला घुमाया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही उन्होंने तीसरा छक्का मारने के लिए शॉट खेला, उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वे पिच पर ही ढेर हो गए।

घटना शुक्रवार शाम की है, जब सागर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 2 गेंदों पर पहले ही 2 छक्के जड़ चुके थे, लेकिन जब सागर तीसरा छक्का जड़ने के लिए आगे बढ़े, तभी तेज़ हार्ट अटैक आया और वह वहीं गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने पहले ही उन्हें क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी थी, मगर उन्होंने चेतावनी को अनदेखा कर दिया।

एक युवा क्रिकेटर की मैदान पर खेलते-खेलते हुई असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। क्रिकेट प्रेमियों और दोस्तों का कहना है कि अब वह कभी सागर का शानदार खेल नहीं देख पाएंगे। उनकी आकस्मिक मौत क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

Tags – Heart Attack News Vasai, Vasai Heart Attack News.

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे