spot_img
होमRajasthanKotaहॉकी खेलते समय गोलकीपर को आया दिल का दौरा, अस्पताल ले जाते...

हॉकी खेलते समय गोलकीपर को आया दिल का दौरा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

राजस्थान के कोटा जिले में हार्ट अटैक की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हॉकी खेलते वक्त गोलकीपर पंकज को अचानक हार्ट अटैक आ गया। मैदान में खेलते हुए उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही क्षणों में वे ज़मीन पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ी घबराकर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंकज एक निजी कोचिंग में पढ़ाते थे और हॉकी भी खेलते थे।

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित वर्कशॉप मैदान में रोज़ाना की तरह पंकज अपने दोस्तों के साथ हॉकी खेल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह जानलेवा हार्ट अटैक होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

शारीरिक रूप से फिट, फिर भी क्यों आया हार्ट अटैक:

परिजनों के अनुसार, पंकज पूरी तरह स्वस्थ थे और किसी भी तरह की दवा का सेवन नहीं करते थे और खेल-कूद में काफी सक्रिय थे। उनकी शादी को अभी सिर्फ एक साल ही हुआ था, जिससे यह घटना परिवार के लिए और भी बड़ा सदमा बन गई।

अस्पताल में डॉक्टर रील्स देखने में मशगूल, 60 वर्षीय महिला की हार्ट अटैक से मौत, बेटे को मारा थप्पड़

Tags – Heart Attack News in Hindi, Heart Attack News Kota.

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे