spot_img
होममध्य प्रदेश के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Madhya Pradesh Latest News in Hindiहार्ट अटैक से मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही का निधन, परिवार में...

हार्ट अटैक से मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही का निधन, परिवार में शोक

मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात हाथरस जिले के करील गांव निवासी 32 वर्षीय सिपाही रघुनंदन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बीते एक हफ्ते से उनका इलाज आगरा के एक अस्पताल में चल रहा था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों के मुताबिक, 28 जनवरी को रघुनंदन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां छह दिन तक उनका इलाज चला, लेकिन 3 फरवरी को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

गांव में हुआ अंतिम संस्कार:

4 फरवरी की शाम को जब रघुनंदन का शव उनके पैतृक गांव करील लाया गया, तो परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रघुनंदन 2017 में मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इस समय उनकी तैनाती ग्वालियर जिले के चिनोर थाने में थी। पुलिस सेवा में आने के बाद 2020 में उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो छोटे बेटे—तनिष (3 वर्ष) और युवांश (2 वर्ष) हैं।

रघुनंदन की अचानक हुई मौत ने एक बार फिर कम उम्र में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों पर चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य पर ध्यान न देने के कारण हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाकर इन खतरों से बचा जा सकता है।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे