spot_img
होमNewsड्यूटी के दौरान सैनिक की हार्ट अटैक से मौत, डेढ़ साल का...

ड्यूटी के दौरान सैनिक की हार्ट अटैक से मौत, डेढ़ साल का है बेटा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत हल्यातर के रहने वाले 26 वर्षीय जवान बसंत सिंह का उत्तराखंड के देहरादून में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद घटना ने उनके परिवार और पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।

बसंत सिंह अपने पीछे पत्नी और डेढ़ साल के बेटे शौर्य को छोड़ गए हैं। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह करीब 5 बजे पैतृक गांव बुरहाली पहुंचेगा।

तिरंगे में लिपटकर लौटे

जानकारी के मुताबिक, बसंत सिंह एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे। उन्होंने आगामी छुट्टियों में परिवार से मिलने का वादा किया था, लेकिन परिजनों को क्या पता था कि सप्ताह भर बाद वे तिरंगे में लिपटे हुए घर लौटेंगे।

आंख के इलाज के लिए भर्ती युवक की अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत

ग्राम पंचायत उपप्रधान जगत पाल ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11 बजे सेना की ओर से परिजनों को फोन पर सूचना दी गई कि 10 डोगरा रेजिमेंट, देहरादून में तैनात सैनिक बसंत सिंह की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

ड्यूटी के दौरान हुई इस आकस्मिक मौत ने युवा सैनिकों की स्वास्थ्य समस्याओं पर चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में कामकाज और शारीरिक गतिविधियों के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं बढ़ी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

दरवाजे पर खड़ी थी बारात, घोड़ी पर बैठे दूल्हे को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे